Uttarakhand weather: बारिश के साथ उमस ने बढ़ाई परेशानियां, अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम, जारी हुआ अलर्ट

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में बारिश का क्रम जारी है। जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने और हल्की वर्षा के आसार हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं।

मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के सभी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 6 दिन तक राज्य में बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुमाऊं मंडल के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए विशेष सतर्क रहने को कहा गया है। इन चारों जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Uttarakhand weather Humidity with rain increased problems what weather for next 6 days alert issued

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में बारिश होगी। 29 मई गुरुवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों और मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 30 मई को मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों और मैदानी जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

31 मई को भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। जून की शुरूआत में भी बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना जताई गई है। खासकर पर्वतीय जिलों में बारिश जारी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 और 2 जून को भी बारिश की संभावना जताई है। आज के मौसम की बात करें तो देहरादून में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, हालांकि इस बीच उमस भी हो रही है। मंगलवार को भी दिनभर उमस से लोग परेशान नजर आए।

इस बीच पहाड़ों में बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिससे ​काश्तकार परेशान नजर आ रहे हैं। प्रदेश में ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अतिवृष्टि से वर्तमान में अब तक 5236 हेक्टेयर कृषि भूमि में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+