Uttarakhand weather: बारिश का कहर, मासूम समेत दो की मौत, हाईवे जगह- जगह बंद, कब बदलेगा मौसम?

उत्तराखंड में बारिश से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताई हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का क्रम जारी है। जिससे जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच बारिश ने एक बार फिर कहर भी बरपाया है। ऋषिकेश के डोईवाला में भारी बारिश से एक नाले में पानी का सैलाब दीवार तोड़कर घर में घुस गया, घर में सो रही एक बच्ची की पानी में डूबने मौत हो गई। इसके अलावा दो साधु मलबे में दफन हो गए। इनमें से एक को ही बचाया जा सका।

Uttarakhand weather: Havoc rain, death of two including innocent, highway closed when weather change?

प्राप्त सूचना के अनुसार डोईवाला माजरी ग्रांट रेशम माजरी वार्ड नंबर 10 में देर रात भारी बारिश से एक घर के पास में खेत और नाले में पानी भर आया। जो कि घर की दीवार तोड़कर पानी अंदर घुस गया। इस दौरान घर में दो बेटियां सो रहे थी। घर में माता पिता के सामने सो रही बच्ची भी डूबने लगी।

एक बच्ची को घरवालों ने बचा लिया लेकिन दूसरी की मौत हो गई। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार सुबह एक दीवार गिर गई। मलबे में दो साधु दब गए। आनन-फानन आसपास के लोगों ने एक साधु को निकाल लिया, एसडीआरएफ ने दूसरे साधु का शव बरामद कर लिया है।

उत्तराखंड में बारिश से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताई हुए रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तीन-चार घंटे की बारिश में ही तेज आंधी-तूफान की भी आशंका है। उन्होंने नदी किनारे रहने वालों लोगों को आगामी 15 अगस्त तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

बारिश के अलर्ट को देखते हुए आज चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और चमोली जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली के समीप भारी मालबा आ गया। उधर बदरीनाथ हाईवे पर अटाली के समीप मालवा आ गया। दोनों ही हाईवे सुबह से बंद है। गौरीकुंड हाईवे भी दो स्थानों पर बंद हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर मार्ग को खुलवाने में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+