Uttarakhand Weather बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, कब तक और कहां-कहां रहेगा ऐसा मौसम, यहां स्कूलों की छुट्टी
Uttarakhand Weather उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश के उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद देहरादून और पिथौरागढ़ में आज स्कूल बंद है।
देहरादून और पिथौरागढ़ में 12वीं तक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार यानि आज अवकाश घोषित किया है। देहरादून में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के मद्देनजर, जिले में 27 जनवरी को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि सुबह से दिन तक धूप खिली हुई है।

मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, देहरादून में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई थी, जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद किया गया। बता दें कि 23 जनवरी को प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। जिसके बाद दो दिन से मौसम साफ बना हुआ है।लेकिन एक बार फिर बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
देहरादूम मौसम विभाग ने आज प्रदेश के उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. वहीं देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने /ओलावृटि एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी) चलने का अंदेशा जताया गया है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सचेत रहने की अपील की है।
देहरादून में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं तेज हवा (30-40 किमी) चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अन्य जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी (2500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र) में होने का पूर्वानुमान जताया है।
28 को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। बारिश और ओलावृष्टि होगी। 29 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 30 जनवरी को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। 31 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 2800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications