Uttarakhand Weather मौसम लेगा यूटर्न, इन जिलों के लिए हिमस्खलन का अलर्ट, कहां-कहां होगी बारिश और बर्फबारी

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम यू टर्न ले सकता है। 31 जनवरी से पहाड़ों में फिर से बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने 2 फरवरी तक ऐसा मौसम रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। देहरादून समेत कई जिलों में आज धूप खिली हुई है।

राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में एवलॉन्च आने की चेतावनी भी जारी की है। रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान चंडीगढ़ ने शुक्रवार सुबह 5 बजे से लेकर शनिवार सुबह 5 बजे तक हिमस्खलन की आशंका जताई है।

Uttarakhand Weather DEHRADUN CHAMOLI UTTARKASHI MUSSORIE avalanche alert districts rain snowfall

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ को उच्च जोखिम श्रेणी में रखा गया है, जबकि बागेश्वर को मध्यम जोखिम क्षेत्र में रखा गया है। इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन या पुराने एवलॉन्च के सक्रिय होने का खतरा बना हुआ है। जिसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिला अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्साें में भी सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों पहले हुई बर्फबारी के चलते सुबह-शाम के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से ठंड परेशान करने लगी है। केदारनाथ में तापमान माइनस 16 डिग्री तक पहुंच गया। मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। देहरादून में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से मौसम फिर बदलेगा।

1 और 2 फरवरी को कई इलाकों में बारिश का अलर्ट है, जबकि 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। पहाड़ों में कई जगह बर्फ गिरी हुई है। जिससे शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार कल से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

1 और 2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे मैदानी जिलों में बारिश देखने को मिलेगी, जबकि 3 हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में ठंड और शीतलहर बढ़ सकती है। खराब मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+