Uttarakhand weather: देहरादून से लेकर पहाड़ी जिलों तक बदला मौसम का मिजाज, फिर लौटी ठंड, होली पर बारिश या साफ ?
Uttarakhand weather: होली से ठीक पहले एक बार फिर प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में आज सुबह से ही मौसम खराब है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में आज बादल छाए हुए हैं। जिससे एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। बीते दिनों में मौसम शुष्क होने से गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन आज एक बार फिर मौसम बदला हुआ हैै।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
आने वाले दिनों की बात करें तो 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्से में बारिश व बर्फबारी की संभाना है। 14 मार्च को होली का त्यौहार है। ऐसे में इस बार होली पर ठंड का एहसास हो सकता है। साथ ही बारिश का अलर्ट होने से इस बार होल्यारों का मजा किरकिरा हो सकता है। दरअसल होली पर पानी का जमकर प्रयोग होता है। ऐसे में अगर मौसम में ठंड हुई या बारिश का असर देखने को मिला तो फिर होली पर पानी का कम ही प्रयोग होगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिए होने की संभावना है। जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। दिन भर चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications