Uttarakhand weather alert भारी गुजर सकते हैं कुछ दिन, उत्तराखंड समेत चारों धाम के क्या हैं हालात, जानिए
Uttarakhand weather alert उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी गुजर सकते हैं। मौसम विभाग ने चार जिलों देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand weather alert उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी गुजर सकते हैं। मौसम विभाग ने चार जिलों देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही नौ जुलाई इन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट रहेगा। उधर बारिश से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री मार्ग पर रुक रुक कर हो रही बारिश से यात्रा प्रभावित हो रही हैं।

उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति होने से लोगों को मुश्किलें हो रहीं हैं।
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जो कि कई बार मलबा आने से बंद हो रहा है।
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मार्ग को खुलवाने में जुटी हैं। ये स्पाॅट डेंजर जोन बना हुआ है। इसके साथ ही , उत्तरकाशी, बडेथी के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ बोल्डर, पत्थर आने से कई बार यातायात बाधित हो है। यातायात पुलिस के जवान पत्थरों को हटाने में जुटे हैं।
प्रदेशभर के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर में चट्टान से पत्थर गिरकर एक कार पर गिर गया, जिससे कार में सवार शिक्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई है। घायल शिक्षिका को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। देहरादून शहर भी बारिश से जलमग्न हो रहा है। एक बार की बारिश से जलभराव की स्थिति हो रही है। जिससे घंटो गाड़ियां सड़कों पर रेंगती नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications