Weather Alert: चार जुलाई तक अलर्ट, बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा मार्ग खुला, लेकिन अब यहां हुआ बंद

चार धाम यात्रा मार्ग यमुनोत्री हाईवे बाधित

देहरादून, 2 जुलाई। मानसून आने के बाद से ही उत्तराखंड में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने चार जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया है। इधर चार धाम यात्रा मार्ग यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया है। गंगोत्री मार्ग खुला है। जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा मार्ग देर रात खुल गया है। हालां​कि पुलिस की ओर से अभी भी सर्तकता बरतने को कहा गया है।

Recommended Video

    Kedarnath Yatra: भक्तों के लिए बड़ी खबर, अब गर्भगृह में भी कर सकेंगे प्रवेश | वनइंडिया हिंदी *News
    uttarakhand Weather alert char dham yatra Badrinath, Kedarnath Yatra route open yamunotri closed

    80 से ज्यादा सड़कें बंद
    उत्तराखंड में मानसून आते ही जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पहाड़ों में भूस्खलन से सड़कें बंद पड़ी है। जिनकी संख्या 80 से ज्यादा बताई जा रही है शुक्रवार को चमोली में सिरोबगड़ में मलबा आने से बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा मार्ग बंद था। जो कि देर रात खुलने की सूचना मिली है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने इसकी पुष्टि की है कि सिरोबगड़ के पास अवरूद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात खुल गया है। परन्तु ऊपर पहाड़ी से निरन्तर मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बरकरार है। ऐसे में यात्रियों को पूरी सतर्कता से यात्रा करने को कहा गया है। मौसम विभाग ने चार जुलाई के बाद राज्य में बारिश में तेजी आने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने दो, तीन व चार जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर व चम्पावत जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।
    अब यमुनोत्री हाईवे बाधित
    शुक्रवार को बद्रीनाथ राजमार्ग सुबह चमोली के लामबगड़ में भी मलबा आने से दो घंटे बंद रहा। यहां सात बजे मार्ग खुला। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से बदरीनाथ धाम भेजा जा रहा था। देर रात इस पर यात्रा सुचारू कर दी गई है। उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहे। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण अवरुद्ध हो गया है। हाईवे पर सुबह से यातायात ठप है। यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे है। इसके अलावा यमुनोत्री और गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार रात से हिमपात जारी है। यमुनाघाटी क्षेत्र में देर रात से रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसको देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+