चारधाम 2021: गंगोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान के साथ खोले गए, शामिल हुए 21 तीर्थ पुरोहित

उत्तरकाशी, मई 15: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार (15 मई) की सुबह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले गए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के साथ ही पारंपारिक रस्में भी निभाई गईं। बता दें कि चारधाम यात्रा स्थगित होने के कारण कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर 21 तीर्थ पुरोहित शामिल हुए।

Recommended Video

    Chardham Yatra 2021: Gangotri Dham के कपाट खुले, मां गंगा के जयकारों की उठी गूंज । वनइंडिया हिंदी
    Uttarakhand: The portals of Gangotri Dham opened this morning

    बता दें कि 14 मई दिन शुक्रवार को शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया था। डोली यात्रा भैरोंघाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के पश्चात आज शनिवार को तड़के गंगोत्री पहुंची। जिसके बाद सुबह साढ़े सात बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट खुले। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते इस बार तीर्थ पुरोहितों के गांव मुखबा में कोई विशेष उत्साह नहीं दिखा।

    सरकार कराएगी ऑनलाइन चार धाम के दर्शन
    उत्तराखंड सरकार श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, उनके लिए वर्चुअल ऑनलाइन दर्शन कराने की तैयारी कर रही है। यमुनोत्री के बाद, 15 मई को गंगोत्री धाम के कपाट, 17 मई को केदारनाथ धाम के कपाट और बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुल रहे हैं।

    श्रद्धालु ऑनलाइन दर्शन और ऑडियो के माध्यम से कर सकेंगे पूजा अर्चना
    भक्तों को घर बैठे चार धाम यात्रा के दर्शन कराने के मामले में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ भी बातचीत की है। जहां सीएम रावत के निर्देशानुसार यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के ऑनलाइन वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था करने से चारों धामों के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह को छोड़कर बाकी मंदिर परिसर के ऑनलाइन दर्शन और ऑडियो के माध्यम से पूजा अर्चना कर सकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+