Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UKSSSC पेपर लीक: मेडिकल यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी गिरफ्तार, देहरादून में भी पेपर को लीक कर करवाई गई थी तैयारी

एसटीएफ ने देहरादून में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

देहरादून, 29 जुलाई। यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक यूनिवर्सिटी में कर्मचारी हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी का इस परीक्षा में चयन भी हुआ है। जबकि दूसरे आरोपी ने पेपर लीक कर देहरादून में भी कुछ परीक्षार्थियों को तैयारी करवाई थी। साथ ही मास्टरमाइंड को 36 लाख रूपए दिए थे।

uttarakhand stf uksssc paper leak two giraftaar Preparation was done by leaking the paper in Dehradun

एच0एन0बी0 मेडिकल यूनिवर्सिटी में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत्त

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लखनऊ से पेपर लीक की कड़ी जोड़ते हुए मास्टरमाइंड की लिस्ट में अब तक कुल 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दीपक चौहान निवासी भन्सवाड़ी टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बालावाला देहरादून और भावेश जगूड़ी निवासी जोगत पट्टी दिचली उत्तरकाशी हाल निवासी विद्या विहार कारगी चौक देहरादून को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे एच0एन0बी0 मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक कार्यालय में उपनल के माध्यम से कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत्त है। दीपक चौहान की इस पूरे प्रकरण के मास्टरमाइंड जयजीत दास जो कि आर0एम0एस0 टैक्नो सोल्यूशन कम्पनी का कर्मचारी है, से पहचान थी। जयजीत द्वारा कम्पनी के काम से मेडिकल यूनिवर्सिटी में आना जाना था। जयजीत दास ने दीपक चौहान को परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराया था जिसके एवज में दीपक चौहान ने जयजीत को 36 लाख रूपये दिये थे।

गुगल पर चेक किए थे क्वेश्चन के आंसर
दीपक चौहान और भावेश जगूड़ी एक संस्था में कार्य करते थे और आपस में दोस्त भी थे, इसलिए दीपक चौहान ने जयजीत दास से पेपर प्राप्त करने की बात भावेश जगूड़ी को बताई। इसके बाद भावेश जगूड़ी व दीपक चौहान ने कुछ परिक्षार्थियों से सम्पर्क कर उनको देहरादून में एक स्थान पर एकत्र कर इस परीक्षा के पेपर के क्वेश्चन बताए गये थे। परीक्षा मे भावेश जगूडी भी शामिल हुआ था जिसमें उसकी 573 रैंक आयी है। इस प्रक्रिया के दौरान आरोपी दीपक चौहान और भावेश जगूड़ी ने जिन मोबाईल फोन का प्रयोग किया गया था, उन्हें कब्जे में लेकर तकनीकी साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं। एसटीएफ को पुख्ता साक्ष्य मिले है की परीक्षा से पहले एक रात दोनो ने परीक्षा में आए कुछ प्रश्न पत्रों को ऑनलाइन सर्च भी किया गया था। दोनो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है।

अब तक ये पहुंचे सलाखों के पीछे
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दिसम्बर 2021 में स्नातक स्तर की परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें अनियमितता और गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक शिकायत पहुंची। इसके बाद सीएम धामी के निर्देश पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। एसटीएफ ने पेपर लीक करने वाले गिरोह का भांडाफोड किया है। एसटीएफ ने इस मामले में 7 आरोपियों को अरेस्ट किया है। जिसमें आयोग की गोपनीय कामों को करने वाली आउटसोर्स कंपनी का कंम्प्यूटर प्रोगामर मास्टरमांइड निकला जिसने पेपर लीक करने के एवज में 60 लाख रूपए लिए थे। इस गिरोह में आयोग से निष्कासित पूर्व पीआरडी कर्मचारी कोचिंग सेंटर का डायरेक्टर भी शामिल था। जिनकी पहचान अल्मोडा निवासी मनोज जोशी पुत्र बालकिशन जोशी जो पूर्व में पीआरडी का कर्मचारी और आयोग में काम कर चुका था, देहरादून निवासी जयजीत दास पुत्र विमल दास निवासी पण्डितवाड़ी थाना कैण्ट आउटसोर्स कंपनी का कंम्प्यूटर प्रोगामर मास्टरमाइंड ,मनोज जोशी निवासी ग्राम पाटी जिला चम्पावत, कुलवीर सिंह चौहान निवासी चांदपुर बिजनौर कोंचिग सेंटर संचालक, शूरवीर सिंह चौहान नि0 कालसी देहरादून, गौरव नेगी नजीमाबाद किच्छा ऊधमसिंह नगर के रूप में हो चुकी है। इसके बाद एसटीएफ ने लखनऊ की प्रिंटिंग प्रेस से आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत अभिषेक वर्मा को गिरफ्तार किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+