Uttarakhand: थर्टी फर्स्ट की रात करोड़ों की शराब गटक गए लोग,कहां बिकी सबसे ज्यादा,आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश
उत्तराखंड में नए साल का जश्न जमकर मनाया गया। थर्टी फर्स्ट की रात उत्तराखंड में जमकर जाम छलके। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार थर्टी फर्स्ट को 14 करोड़ 26 लाख रुपए की शराब बिक्री हुई है। सरकार ने भी न्यू ईयर पर ढ़ाबे, रेस्टोरेंट होटल पूरी रात खोलने के निर्देश दिए थे। जिसका असर राजस्व पर भी पड़ा।
उत्तराखंड में नए साल का जश्न बड़े धूमधाम से मना। सरकार ने भी न्यू ईयर पर ढ़ाबे, रेस्टोरेंट होटल पूरी रात खोलने के निर्देश दिए थे। जिसका असर राजस्व पर भी पड़ा। खास बात ये है कि कहीं से भी हुड़दंग की खबरें सामने नहीं आई।

मसूरी,नैनीताल, औली, हर्षिल घाटी समेत प्रदेश के हिल स्टेशन पैक रहे। इस दौरान लाखों पर्यटक उत्तराखंड में न्यू ईयर का जश्न मनाने पहुंचे। न्यू ईयर पर शराब की भी जमकर बिक्री हुई है। उत्तराखंड आबकारी विभाग ने केवल 31 दिसंबर को 14,26,86204 रुपए का राजस्व प्राप्त किए हैं।
आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल के अनुसार, नए साल के जश्न को देखते हुए सरकार ने नए साल के जश्न के मौके पर सभी होटल रेस्टोरेंट और बार को 24 घंटे खुले रहने के आदेश जारी किए थे। इसी के चलते आबकारी विभाग ने 2 बजे तक बार संचालन की अनुमति दी थी।
उन्होंने बताया कि राज्य में न्यू ईयर के जश्न में पार्टी करने के लिए वन डे बार लाइसेंस भी उपलब्ध कराए गए थे। आबकारी विभाग के अनुसार, न्यू ईयर पार्टी के लिए तकरीबन 600 बार लाइसेंस जारी किए गए थे। पूरे प्रदेश में 9426 बियर की पेटियों की बिक्री हुई।
इनमें देहरादून और नैनीताल में सबसे ज्यादा बियर की सेल हुई। देहरादून और नैनीताल जिले में ही सबसे ज्यादा अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई है। पूरे प्रदेश में थर्टी फस्ट को 761 अंग्रेजी शराब की पेटियां बिकीं। कुल मिलाकर 31 दिसंबर की रात 14 करोड़ 26 लाख 86 हजार 204 की शराब से राजस्व प्राप्त हुआ.
उत्तराखंड आबकारी विभाग के आंकड़े-
- पूरे प्रदेश में 9426 बियर की पेटियों बिकी।
- देहरादून और नैनीताल में सबसे ज्यादा बियर की बिक्री हुई।
- देहरादून और नैनीताल जिले में ही सबसे ज्यादा अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई।
- पूरे प्रदेश में थर्टी फस्ट को 3761 अंग्रेजी शराब की पेटियां बिकीं।
- 31 दिसंबर को 11206 देसी शराब की पेटियां बिकीं।
- कुल मिलाकर 31 दिसंबर की रात 14 करोड़ 26 लाख 86 हजार 204 की शराब से राजस्व प्राप्त हुआ।












Click it and Unblock the Notifications