Uttarakhand Panchayat elections result: साढे 3 फीट के लच्छू पहाड़ी डांसर के जीत के चर्चे, लगाई लंबी छलांग
Uttarakhand Panchayat elections result उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद लोकतंत्र की अलग अलग तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक जीत की खास तस्वीर सामने आई बागेश्वर की। बागेश्वर के गरुड़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में पहाड़ी डांसर लच्छू भाई ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है।
महज 3.5 फीट हाइट के लच्छू क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। लक्ष्मण कुमार उर्फ पहाड़ी लच्छू ने रिकॉर्ड भी बना दिया है। 3.5 फीट हाइट के जनप्रतिनिधि और बीडीसी मेंबर चुनने का रिकॉर्ड। लच्छू की जीत पर लोग काफी खुश हैं और सोशल मीडिया से लेकर पूरे प्रदेश भर में लच्छू के ही चर्चे हैं।

अपनी जीत पर लच्छू ने कहा कि वे गांव के विकास के लिए काम करेंगे। सड़क की समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे। लक्ष्मण कुमार उर्फ पहाड़ी लच्छू सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। साथ ही लच्छू पहाड़ी डांसर के साथ ही अभिनेता की भूमिका में भी नजर आते रहते हैं। लच्छू की भले ही हाइट कम हो, लेकर बतौर प्रतिनिधि के रूप में छलांग लंबी लगाई है।
चुनाव प्रचार के दौरान भी लच्छू लोगों के बीच काफी लोकप्रिय नजर आए। लोगों ने लच्छू को खूब आशीर्वाद दिया। लच्छू की जीत पर लोग काफी खुश हैं और सोशल मीडिया से लेकर पूरे प्रदेश भर में लच्छू के ही चर्चे हैं। अपनी जीत पर लच्छू ने कहा कि वे गांव के विकास के लिए काम करेंगे। सड़क की समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे।
लक्ष्मण उर्फ लच्छू क्षेत्र पंचायत जैसर गढ़खेत से चुनावी मैदान में उतरे थे। चुनाव प्रचार के दौरान से ही वो बेहद चर्चा में रहे। लोग उनसे बड़े गर्मजोशी से मिलते। साथ ही उनके अभिनय और डांस की भी फरमाइश करते। लच्छू ने किसी को निराश नहीं किया। आखिरकार जनता ने उन पर भरोसा जताया और अपना जनप्रतिनिधि के रूप में चुना। क्षेत्र पंचायत जैसर से लक्ष्मण उर्फ लच्छू को 348 मत मिले। जबकि, उनके प्रतिद्वंदी कैलाश राम को 230, पप्पू लाल को 227 और प्रताप राम को 181 मत मिले। इस तरह से लक्ष्मण 118 मतों से विजयी हुए और इतिहास रच दिया।












Click it and Unblock the Notifications