Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025: जानिए कौन और कहां चुना गया सबसे युवा प्रधान, टॉस से कैसे चमकी किस्मत

Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025 उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बीच चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। प्रदेश भर में जिस रिजल्ट की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है चमोली जिले के बणद्वारा ग्राम पंचायत की।

ग्राम प्रधान के लिए हुए चुनाव में 23 साल का युवा नितिन चुनाव जीत गए हैं। जिनका चुनाव परिणाम टॉस से निर्धारित किया गया है। चमोली जिले की ग्राम पंचायत बणद्वारा में चार उम्मीदवार मैदान में थे। ग्राम प्रधान में 383 वोट डले। जिसमें नितिन और रविंद्र दोनों को 138-138 वोट मिले।

Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025 Know who where elected youngest Pradhan how luck shone toss

चुनाव टाई हुआ तो टॉस कराया गया, जिसमें नितिन को विजेता घोषित किया गया और इस तरह नितिन ने इतिहास रच दिया। नितिन सबसे युवा प्रधान बन गए हैं। नितिन गोपेश्वर पीजी कॉलेज में एमए (अर्थशास्त्र) के छात्र हैं और एनएसयूआई से जुड़े रहे हैं। वह 2022-23 में कॉलेज छात्रसंघ के महासचिव भी रह चुके हैं।

उधर एक ओर रोमांचक मुकाबला चमोली के ही नारायणबगड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोट में प्रधान पद पर नजर आया। यहां रजनी देवी और कुलदीप सिंह को पहले 72-72 वोट मिले। स्थिति साफ न होने पर दोबारा मतगणना कराई गई, जिसमें रजनी देवी को 73 और कुलदीप को 72 वोट मिले। इस तरह रजनी देवी महज एक वोट से चुनाव जीत गईं। दोनों जीत के हर तरफ चर्चे हो रहे हैं।

  • रुद्र्प्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम कांदी गांव में पर्ची से लक्ष्मी देवी प्रधान घोषित हुई। लक्ष्मी और पूनम देवी को 168-168 मत मिले। जिसके बाद पर्ची से जीत डिक्लेयर हुई।
  • देहरादून में धनोला 15 से क्षेत्र पंचायत सदस्‍य साक्षी थापा ने 23 वोटों से जीत हासिल की है। उनकी जेठानी सोनिया थापा ने ग्राम प्रधान पद 30 वोटों से जीत हासिल की है। जेठानी और देवरानी पहली बार चुनाव में उतरीं और जीत हासिल की।
  • नतीजे आयोग की वेबसाइट secresult.uk.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध हो रहे हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+