Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand nikay chunav: प्रत्याशी चयन का काम अंतिम दौर में, जानिए कब आएगी भाजपा, कांग्रेस की पहली लिस्ट

Uttarakhand Municipal elections: उत्तराखंड में निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। सबसे पहले सियासी दल खासकर भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन में जुट गई है। दोनों दलों ने पर्यवेक्षकों के जरिए रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी है। भाजपा ने निगम,पालिका और पंचायत के लिए तीन तीन नामों का पैनल तैयार करना शुरू कर दिया है।

जबकि कांग्रेस 27 दिसंबर तक लिस्ट फाइनल करने की बात कर रहा है। हालांकि कांग्रेस वेट एंड वॉच की स्थिति में है। भाजपा की लिस्ट 29 दिसंबर तक सामने आ सकती है। ऐसे में कांग्रेस भी इसी के आसपास लिस्ट फाइनल कर सकती है।

Uttarakhand nikay chunav work candidate selection final round know when BJP Congress come first list

इस बीच भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पर्यवेक्षकों से चर्चा कर निकाय उम्मीदवार के पैनल को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से भी पार्टी द्वारा सभी निकायों के लिए चुनाव संचालन समिति भी तैयार कर ली गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पर्यवेक्षक टोलियां के साथ हुई बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में कुमायूं मंडल के 8 संगठनिक जिलों समेत चमोली रुद्रप्रयाग निकाय दावेदारों को लेकर चर्चा संपन्न हुई।

जिसमें उनके साथ प्रदेश महामंत्री संगठनअजेय कुमार ने जनपदवार पर्यवेक्षकों, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधायकों से विमर्श किया। जिसमें अब तक निकाय क्षेत्रों में की गई रायशुमारी से सामने आए सभी नामों पर सामाजिक, सक्रियता और लोकप्रियता के पैमाने पर विचार किया गया। बैठक में महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के शीर्ष 3 नामों का पैनल तैयार कर लिया गया है।

गढ़वाल मंडल के शेष जनपदों के पर्यवेक्षकों से मिलकर वहां के निकायों का पैनल बनाया जाएगा। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पार्टी पूरी लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के तहत आज और कल निकाय अध्यक्षों के नामों का पैनल बना रहा है। अगली प्रक्रिया में प्रदेश चुनाव समिति, सभी पैनल में सामने आए नामों पर विचार किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, सभी सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

इस अंतिम बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष और नगर पंचायतों के नामों को अंतिम रूप देने के अतिरिक्त नगर निगम महापौर का पैनल संस्तुति के लिए केंद्रीय चुनाव समिति को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शीघ्र ही पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी।

वहीं पार्टी की रणनीति को लेकर उन्होंने बताया कि सभी निकायों के लिए चुनाव संचालन समिति बना दी गई। जिसमें आने वाले दिनों में घोषित होने वाले प्रत्याशियों की सहमति से दो और सदस्य बनाए जाएंगे। हम विगत दो माह से निकाय चुनाव की तैयारी सांगठनिक तैयारी कर रहे हैं, जिसमे नामों की घोषणा के बाद चुनाव प्रचार शुरू कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+