Uttarakhand news: चमोली में अंत्येष्टि से लौट रहा वाहन हादसे का शिकार, 13 लोग थे सवार

उत्तराखंड के चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां अंत्येष्टि से लौट रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन में 13 लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो चुकी है। चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को कर्णप्रयाग चिकित्सालय लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Uttarakhand news Vehicle returning from funeral in Chamoli met accident 13 people were on board

घटना चमोली जिले के नारायण बगड़ के गंडीक कफोली मोटर मार्ग की बताई जा रही है। यहां एक मैक्‍स वाहन खाई में गिर गया। बताया गया कि वाहन में 13 लोग सवार थे। हादसे में एक वाहन सवार की मौत हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक हादसा डाडलडीप भैरव‌ मंदिर के पास हुआ। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। वाहन अंत्येष्टि में शामिल हो कर लौट रहा था, जिसमें चालक सहित 13 लोगों के सवार होने सूचना है।

हादसे में एक की मौत हो चुकी है, वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को कर्णप्रयाग चिकित्सालय लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+