Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand news: मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि,तीन विधेयक पटल पर रखे

गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन दो दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही तीन विधेयक पटल पर रखे गए।

गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आज बुधवार से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया। मानसून सत्र तीन दिन तक चलेगा। जिसमें धामी सरकार 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी।

Uttarakhand news Tribute to deceased MLA first day of monsoon session three bills tabled

मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 490 प्रश्न लगाए हैं। मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामेदार होने के आसार हैं। कांग्रेस इस दौरान विपक्ष को घेरने की रणनीति तैयार कर चुकी है।

गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन केदारनाथ की विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत और चंपावत के पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कहा कि स्व. शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच में हमेशा उनके संघर्षों के साथ खड़ी रही। उनका चला जाना एक खालीपन दे गया है। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. शैलारानी रावत एक प्रखर नेत्री थी जो हर किसी से बेहद आत्मीयता से मिलती थी। वे राज्य एवं क्षेत्र के मुद्दों को प्रभावशाली रूप में उठाती रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से विधायक रहे स्व.कैलाश चंद्र गहतोड़ी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व. गहतोड़ी वन विकास निगम के अध्यक्ष थे। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भारी कष्ट है और एक अंदरूनी क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सदा मेरा मार्गदर्शन करने का कार्य किया। सीएम के अलावा नेता प्रतिपक्ष, मंत्रियों और विधायकों ने दिवंगत विधायकों को याद किया।

तीन विधेयक पटल पर रखे गए
मुख्यमंत्री उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश 2024
शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन अध्यादेश 2024
शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) संशोधन अध्यादेश 2024

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+