Uttarakhand news: उत्तराखंड के ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, ट्रक व ट्रोले की टक्कर के बाद आग लगने से दो की मौत
Uttarakhand Rishikesh accident news: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास हुआ। जिसमें एक ट्रक व ट्रोले की टक्कर के बाद आग लग गई। दर्दनाक हादसे में दो चालकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
घायल को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। हादसे आज सुबह का बताया जा रहा है। ट्रोला व ट्रक (बोरिंग करने वाला ) की आपसी टक्कर से ट्रोले में आग लग गई थी, जिससे वाहन चालक की जलने से मृत्यु हो गई। बोरिंग मशीन वाले ट्रक के चालक की भी मौके पर मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 30 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 2 बजे एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि आरटीओ ऑफिस के पास एक ट्रक में आग लग गई है ट्रक में एक व्यक्ति फंसा है। सूचना प्राप्त होते ही
एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला से हेड कांस्टेबल अर्जुन पवार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस भी पहुंच चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पाया गया कि 2 वाहन ट्रोला व ट्रक (बोरिंग करने वाला ) की आपसी टक्कर से ट्रोले में आग लग गई थी, जिससे वाहन चालक की जलने से मृत्यु हो गई।
वहीं, बोरिंग मशीन वाले ट्रक के चालक की भी मौके पर मृत्यु हो गई। ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को एसडीआरएफ व पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया। फायर सर्विस द्वारा ट्रोले में लगी आग को नियंत्रित किया गया तथा SDRF टीम ने दोनों वाहनों के चालकों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया।












Click it and Unblock the Notifications