Uttarakhand news: पर्यटकों की जिप्सी पर झपटी बाघिन, थम गई सांसे, फिर हुआ ये
Uttarakhand news Tigress viral video कार्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाघिन पर्यटकों की जिप्सी पर झपटती हुई नजर आई। हालांकिे बाद में बाघिन दूसरी तरफ जाते हुए नजर आई। थोड़ी देर के लिए जिप्सी में सवार पर्यटकों की सांसे रूक गई। लेकिन किसी तरह बाघिन ने अपना रास्ता बदल दिया।

नैनीताल के रामनगर में एक पर्यटकों की जिप्सी का बाघिन से सामना हो गया। वीडियो कार्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन का बताया जा रहा है। जिसके बाद से ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि कार्बेट पार्क में वन्यजीवों का नजदीक से दीदार करने के लिए देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक कार्बेट पार्क पहुंचते हैं।
Recommended Video
कई बार पर्यटकों के सामने वन्यजीवों का आक्रामक व्यवहार भी देखने को मिलता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाघिन जंगल से निकलकर सफारी कर रहे पर्यटकों की जिप्सी की ओर दौड़ती नजर आ रही है। इस दौरान सफारी कर रहे लोगों की सांसें थम जाती हैं लेकिन कुछ देर के बाद बाघिन जंगल में चली जाती है।
हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी कार्बेट पार्क प्रशासन जांच कर रहा है।उत्तराखंड का विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ढिकाला जोन है। कॉर्बेट नेशनल पार्क के इस जोन में सबसे ज्यादा बाघ और हाथी पाए जाते हैं, जिन्हें देखने के लिए देश और विदेश से तमाम पर्यटक हर साल यहां पर पहुंचते हैं।
ये पार्क साल में सात महीने के लिए खोला जाता है जबकि 5 महीने तक ये पार्क बंद रहता है।जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में है। यह बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है। इसके अलावा बाघ, तेंदुआ और जंगली हाथियों सहित कई जानवर देखने को मिल जाते हैं।
।
कार्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाघिन पर्यटकों की जिप्सी पर झपटती हुई नजर आई। pic.twitter.com/0RRrnh8htC
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) January 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications