Uttarakhand News पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, बारात से लौट रही कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Uttarakhand News उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के घाट क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर घाट के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में कार सवार योगेश कुमार और उनकी पत्नी निधि आर्या की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ​रविवार देर शाम दोनों गंगोलीहाट में अपने चाचा के साले के बेटे की बारात में शामिल होने गए थे। बारात लोहाघाट पहुंचने के बाद वो पिथौरागढ़ लौट रहे थे। तभी घाट के पास हादसा हो गया।

Uttarakhand News Major road accident Pithoragarh car wedding falls into ditch husband wife die

हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि मटेला बैंड से करीब एक किलोमीटर आगे शहीद द्वार के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। एसडीआरएफ की टीम ने अंधेरा और खाई होने की वजह से किसी तरह से शवों को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग टकाना (पिथौरागढ़) में बाबू के पद पर कार्यरत थे। पत्नी भी रानीखेत में सरकारी नौकरी करती थी।

रविवार देर रात प्रदेश में दो अन्य हादसों में भी दो लोगों की मौत की खबर है। पहला मामला देर रात अल्मोड़ा के बिनसर से लगभग 03 किमी आगे ताकुला रोड पर ट्रक में एक हादसा हो गया। एसडीआरएफ मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर एक व्यक्ति ट्रक और बैरीकेड के बीच फंसा हुआ था। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ ने किसी तरह शव निकाला। मृतक की पहचान भूपेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्र मान, उम्र 42 वर्ष, निवासी जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में की गई।

उधर टिहरी में तोता घाटी के पास भूस्खलन के कारण एक ट्रक के ऊपर अत्यधिक मात्रा में मलबा एवं पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे ट्रक से एक शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान मुरारी लाल निवासी घुट्टियानी, जनपद चमोली गढ़वाल, उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+