Uttarakhand news: बदरीनाथ हाईवे पर भू-धंसाव से यातायात बाधित, दुल्हा-दुल्हन और बारात के लिए आई कैसी मुसीबत
Uttarakhand news बदरीनाथ हाईवे पर भू-धंसाव से यातायात बाधित होने पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शादियों का सीजन होने की वजह से बारातियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही है। प्रशासन ने बीआरओ को मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि जल्द से जल्द यातायात सुचारू हो सके।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अणिमठ में भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हिस्से में यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। जिससे तीर्थयात्रियों के साथ आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां आए दिन जाम लग रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर अणिमठ में भू-धंसाव के चलते क्षतिग्रस्त हिस्से में सड़क संकरी होने से जाम लग रहा है।

बता दें कि इस समय चार धाम यात्रा का भी सुचारू रूप से संचालन हो रहा है। हाईवे के दोनों ओर जाम लगने से वाहन कई किमी तक फंसे रहे। जाम लगने से सबसे ज्यादा दिक्कतें शादी ब्याह के दौरान दूल्हा व दुल्हन को हुई। जाम लगने से मध्य रात्रि तक बरात पहुंचती रही।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के अणिमठ में भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हिस्से में यातायात के संचालन में हो रही परेशानियों का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हिस्से के सुधारीकरण कार्य के लिए सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को मशीनें और मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कुछ ऐसा ही हाल गौचर के पास कमेड़ा भूस्खलन जोन सक्रिय हुआ। ऐसे में यहां बदरीनाथ हाईवे बुधवार सुबह से पूर्वाह्न तक करीब छह घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। इस दौरान एक हजार वाहनों में सैकड़ों तीर्थयात्री और स्थानीय लोग फंसे रहे। करीब साढ़े दस बजे यातायात सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बीते तीन वर्षों से बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा भूस्खलन जोन मुसीबत बना है। बारिश थमने के बाद कुछ दिन यहां राहत मिली लेकिन बुधवार रात को कमेड़ा में बदरीनाथ हाईवे खोलती जेसीबी। हल्की बारिश के बाद यहां मलबा आ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे यह हाईवे बंद हो गया। हालांकि एनएच यह जेसीबी की मदद से काम करता रह लेकिन लगातार मलबा गिरने औन सड़क पर भारी मात्रा में आया मलबा हटाने में छह घंटे लग गए। हाईवे बंद होने के कारण हाईवे पन दोनों ओर करीब एक हजार से अधिक वाहन फंसे रहे।












Click it and Unblock the Notifications