Uttarakhand news: दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरा बोल्डर, टैक्सी में सवार दो लोगों की मौत, सात घायल
Uttarakhand news: उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। कोटद्वार में पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर आकर गाड़ी पर गिरा। जो कि कोटद्वार की ओर आ रही थी।
पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच घटना के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है। बारिश के चलते जगह जगह मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं।

कोटद्वार-किल्बोखाल मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बोलेरो टैक्सी (UK11TA/1610) पर पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर आ गिरा। भारी बरसात के बीच प्रसिद्ध सिद्धबली मन्दिर के निकट दुगड्डा की ओर जा रही टैक्सी के ऊपर पत्थर गिरा। बोलेरो वाहन किल्बोखाल से कोटद्वार की ओर आ रहा था।
हादसे के वक्त वाहन में कुल नौ यात्री सवार थे। पत्थर गिरने की वजह से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कोटद्वार अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
उधर लक्ष्मणझूला नीलकंठ/यमकेश्वर मार्ग बारिश के कारण जगह जगह बाधित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश से गह जगह पत्थर/मलवा आने का क्रम जारी है। इस बीच प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर मार्ग को साफ करवा रहे हैं। जो कि यात्रा फिलहाल शुरू हो गई है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और धीरे धीरे वाहनों की सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications