Uttarakhand news: डीएम ने यहां नायक स्टाइल में कर दिए दो एई सस्पेंड,मचा हड़कंप, वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान
IAS CHAMOLI DM NEWS: चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी के सख्त एक्शन से हड़कंप मचा हुआ है। डीएम ने एक बैठक के दौरान दो सहायक अभियंताओं से सड़क सुरक्षा कार्य के बारे में जानकारी ली। बैठक में सहायक अभियंताओं ने ही काम पूरा होने का दावा किया तो डीएम ने पटवारी को मौके पर जांच के लिए भेज दिया, मगर मौके पर कार्य पूरा नहीं मिला।
डीएम ने गलत जानकारी देने पर दोनों सहायक अभियंताओं के खिलाफ निलंबन के निर्देश दिए। डीएम ने हिदायत दी कि खराब सड़क के कारण यदि कोई वाहन दुर्घटना होती है तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा से पहले नेशनल हाईवे पर सभी चिन्हित अतिक्रमण को हटाया जाए।
हाईवे से मलबे का निर्धारित डम्पिंग जोन में निस्तारण करें। नंदप्रयाग-घाट और देवाल-रूपकुंड मोटर मार्ग के दुर्घटना स्थल पर सुरक्षात्मक कार्य नहीं होने और सहायक अभियंताओं द्वारा इसकी गलत जानकारी देने पर जिलाधिकारी ने दोनों सहायक अभियंता का स्पष्टीकरण तलब करते हुए विभागीय स्तर से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने हिदायत दी कि खराब सड़क के कारण यदि कोई वाहन दुर्घटना होती है तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं से सड़क दुर्घटना वाले स्थानों पर किए कार्यों की जानकारी ली। लोनिवि कर्णप्रयाग और लोनिवि थराली के सहायक अभियंताओं ने बताया, सड़क सुरक्षात्मक कार्य पूरा कर लिए हैं।
डीएम ने बैठक से ही संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौके पर भेजकर भौतिक सत्यापन कराया। सत्यापन में नंदप्रयाग-नंदानगर और देवाल-रूपकुंड मार्ग के दुर्घटना स्थल पर सुरक्षात्मक कार्य होना नहीं मिले। डीएम ने गलत जानकारी देने पर दोनों एई का स्पष्टीकरण तलब करते हुए विभागीय स्तर पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। हिदायत दी कि मजिस्ट्रेटी जांच और संयुक्त निरीक्षण में दुर्घटना वाले स्थानों पर जो कमियां हैं उनको दूर करें।












Click it and Unblock the Notifications