Uttarakhand news: कोहरे के चलते हुआ भीषण हादसा, एक एक कर पांच वाहन टकराए, मची चीख पुकार
Uttarakhand news: उत्तराखंड के हरिद्वार बाईपास पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जब कोहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोग घायल हो गए। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। जिसके बाद वहां कई देर तक जाम लगा रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है। हरिद्वार बाईपास पर ढंडेरी ख्वागजीपुर के सामने एक गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को साइड में खड़ी कर सही करने लगा। रात में कोहरा अधिक होने के कारण एक कार सहित चार बड़े वाहन टैक्टर से टकरा गए। जिसमें कार और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए।
हादसे के बाद बाईपास पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को साइड में कर जाम खुलवाया। जबकि घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि इन दिनों हरिद्वार और यूएसनगर में कोहरे के चलते लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
कोहरे की वजह से कई हादसे भी हो रहे हैं। साथ ही कई बार बड़ी घटनाएं भी हो रही हैंं। कड़ाके की ठंड के साथ ही हरिद्वार कोहरे की चपेट में है। जिससे आम आदमी के साथ ही गाड़ियों की भी रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। कोहरे के चलते कई बार ट्रेनें और हवाई यात्रा भी प्रभावित हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications