Uttarakhand News: सीएम धामी ताड़ीखेत हैलीपेड पर बच्चों को देख हुए प्रफुल्लित, अभिवादन कर दिया आशीर्वाद
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा के ताड़ीखेत हैलीपेड पर बच्चों का प्रेम और लगाव देखकर मन प्रफुल्लित हो उठे। उन्होंने सभी बच्चों का अभिवादन किया एवं उन्हें भविष्य के लिए आशीष और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) स्थित हैलीपैड पहुंचने पर बच्चों का प्रेम और लगाव देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा। उनके चेहरे की मुस्कान एक नवीन ऊर्जा का संचार करती है। आत्मीय स्वागत के लिए सभी बच्चों का अभिवादन किया एवं उन्हें भविष्य के लिए आशीष और शुभकामनाएं दीं।'

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथ में ले ली है। मुख्यमंत्री धामी शनिवार को अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए चुनाव प्रचार करने रानीखेत और ताड़ीखेत पहुंचे। सीएम धामी ने रानीखेत में एक रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों की जमकर तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications