Uttarakhand News: सीएम धामी ने रुद्रपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पीएम मोदी करेंगे चुनाव का आगाज
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अप्रैल की रैली के सभा स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सशक्त एवं समृद्ध कृषकों की परिश्रम स्थली, 'धान का कटोरा' से प्रख्यात एवं प्रदेश की औद्योगिक नगरी रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) पहुंचकर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता व देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रखने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अप्रैल को प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत जनसभा स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं से माननीय प्रधानमंत्री जी के रैली से सम्बंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा भी की।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अप्रैल को रुद्रपुर में लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे। यह उत्तराखंड में उनकी पहली जनसभा होगी। पीएम मोदी की जनसभा को लेकर पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पीएम मोदी की चुनावी रैली से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने रानीखेत में प्रदेश की पांचो सीटों पर जीत का दावा भी किया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाल रखी है।












Click it and Unblock the Notifications