Uttarakhand News: सीएम धामी ने 1 हजार युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र, रोजगार को लेकर कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में वन विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 892 वन आरक्षी तथा 104 सहायक लेखाकारों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपे।चयनित 104 सहायक लेखाकारों में 59 वन तथा 45 तकनीकी शिक्षा विभाग के शामिल हैं। वन विभाग के अधीन अप्रैल 2017 से अब तक समूह ग के विभिन्न 4406 पदों पर नियुक्ति की गई। जिसमें जुलाई 2021 से अब तक 2528 नियुक्तियां शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि त्वरित गति से विभागों में रिक्त पदों पर प्रदेश के होनहार नौजवानों को अवसर दिए जाएं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

cm dhami

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही धांधली को दूर कर हमनें भर्ती प्रक्रियाओं में व्यापक बदलाव किए हैं। हम भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के अवसर मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित वैश्विक निवेश सम्मेलन में 3.50 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्राप्त हुए हैं। इसमें 50 से अधिक देशों के निवेशक भी शामिल हैं। इससे प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं को रोजगार के और अधिक अवसर मिलेंगे।

इस मौके पर वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, वन प्रमुख अनूप मलिक, सचिव तकनीकी शिक्षा रविनाथ रमन तथा संबंधित अधिकारी और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवा उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+