Uttarakhand News: सीएम धामी ने राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं को सराहा, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं की सराहना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'युवा कल्याण हेतु समर्पित हमारी सरकार ने राज्य में भर्ती परीक्षाओं को शत प्रतिशत पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया है, इसी का परिणाम है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिकॉर्ड संख्या में भर्तियां की जा रही हैं।'

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के युवाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में युवाओं को रोजगार के अवसर दिए हैं। सीएम धामी का दावा है कि उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में रिकॉर्ड संख्या में भर्तियां की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शी एवं समयबद्धता की सराहना की है।












Click it and Unblock the Notifications