Uttarakhand News: सीएम धामी ने पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर किया वृक्षारोपण, कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। सीएम धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी, विधायक किशोर उपाध्याय, फकीर राम टम्टा और पूर्व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी वृक्षारोपण किया।

cm dhami

आपको बता दें कि पहला पर्यावरण सम्मेलन 5 जून 1972 को मनाया गया था। जिसमें 119 देश में भाग लिया था। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सम्मेलन हुआ। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के पहले दिन को चिन्हित करते हुए 5 जून को पर्यावरण दिवस के तौर पर नामित किया था।

भारत सहित पूरे विश्व में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। इस बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में है। प्रकृति जीवन जीने के लिए किसी भी जीव को हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन भी प्रभावित होगा। प्रकृति को प्रदूषण से बचने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत की गई है। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रकृति को प्रदूषण होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+