Uttarakhand News: सीएम धामी ने शंकराचार्य की जयंती पर किया नमन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अद्वैत वेदांत के प्रतिष्ठाता एवं चारों मठों के संस्थापक जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'शंकरो शंकर: साक्षात् ! सनातन संस्कृति को नव चेतना प्रदान कर देश को आध्यात्मिक एकता के सूत्र में पिरोने वाले अद्वैत वेदांत के प्रतिष्ठाता एवं चारों मठों के संस्थापक जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।'

आपको बता दे कि देश के महान संतों में आदि शंकराचार्य का नाम भी शामिल है। आदि शंकराचार्य को जगतगुरू शंकराचार्य के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने हिंदुओं को संगठित करने में बहुत बड़ा योगदान दिया था। आदि शंकराचार्य जयंती हर साल उनके भक्तों द्वारा वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है 12 मई 2024 का दिन रविवार यानी आज आदि शंकराचार्य की 1236वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अद्वैत वेदांत के प्रतिष्ठाता एवं चारों मठों के संस्थापक जगतगुरू आदि शंकराचार्य की जयंती पर उन्हें नमन किया है।












Click it and Unblock the Notifications