Uttarakhand News: सीएम धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आमजन से की मुलाकात, अदरक वाली चाय बनाई

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल प्रवास के दौरान मॉर्निंग वॉक में आमजन से मिले। उन्होंने चाय की दुकान पर अदरक कूट चाय बनाने में सहयोग किया। इस दौरान सीएम धामी ने बीपी पांडेय अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों से मुलाकात की और अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए। मार्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को पूछना और सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दिनचर्या का हिस्सा रहा है। वह देहरादून में हो या फिर अन्य स्थानों के भ्रमण पर हमेशा सुबह की सैर करते हैं और आम लोगों से रूबरू होते हैं।

सीएम धामी मंगलवार की सुबह नैनीताल में मार्निंग वॉक पर निकले। चाय की दुकान पर खड़े लोगों से उन्होंने बातचीत की। उनसे पूछा कि उत्तराखंड में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में और क्या कदम उठाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री की सादगी और सहजता को देखकर स्थानीय लोग अचंभित रह गए। इसके बाद मुख्यमंत्री की नजर पास स्थित खेल के मैदान में पड़ी। जहां युवा खेल रहे थे। सीएम धामी खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और खेल सुविधाओं से संबंधित दिक्कतें खिलाड़ियों से पूछी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात की और खिलाड़ियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा।

cm dhami

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+