Uttarakhand News: सीएम धामी ने गढ़वाली फिल्म रिखुली का किया शुभारंभ, कहा-'फिल्में युवाओं को प्रेरणा देती'
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में गढ़वाली फिल्म रिखुली का शुभारंभ किया। फिल्म से जुड़े कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्में समाज को दिशा देने के साथ ही युवाओं को प्रेरणा देने का भी कार्य करती है। उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मकारों को देवभूमि उत्तराखंड के लिए आकर्षण का केन्द्र बना है। राज्य में फिल्मकारों को सुविधा प्रदान करने के लिये उनके हित में कई निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मांकन के लिये पूरा उत्तराखंड एक डेस्टिनेशन है। उन्होंने कहा कि फिल्म रिखुली हमारी पारम्परिक लोक परम्पराओं और मान्यताओं से युवा पीढ़ी को परिचित कराने का सार्थक प्रयास है।
मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि हमें अपनी संस्कृति परिवेश एवं पूर्वजो द्वारा दिए गए संस्कारों से जुड़ा रहना होगा। ये हमारी जड़े हैं। अपनी जड़ों से जुड़ा रहकर ही हम जीवन में सफल होंगे तथा हमारी पहचान बनी रहेगी।

फिल्म निर्देशक जगत किशोर गैरोला ने बताया कि स्वाभाविक परिवर्तन के चक्र में पुरानी परम्पराएं और मान्यताएं धीरे-धीरे नष्ट हो जाती है। मोबाइल के बाद तो यह परिवर्तन इतनी तेजी से हुआ कि आज की पीढ़ी के लिए वो कल्पना से भी बाहर हो गया। फिल्म रिखुली उसी 90 के दशक में दूरस्थ पहाड़ो के गांवों खासकर चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्रों की जीवनचर्या, मान्यताएं, परम्पराएं और समाज को पर्दे पर संजोने का एक प्रयास है।
इस अवसर पर सचिव दीपक गैरोला, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, अभिनेता हेमंत पांडे, प्रसिद्ध गीतकार नरेन्द्र सिंह नेगी, फिल्म से जुड़े विजय वशिष्ठ, दीपक ठाकुर, अंजली नेगी आदि उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications