Uttarakhand News: सीएम धामी ने किया फुटबाल खिलाड़ियों का किया सम्मान, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शाम को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में इंटरनेशनल फुटबाल प्रतियोगिता मे शामिल होने वाले 24 खिलाड़ियों को और खेलो मास्टर्स नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता 2023 में कांस्य पदक जीतने पर 75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी द्वारा उत्तराखंड के 40 प्लस खेलो मास्टर्स इंडिया टीम देहरादून फुटबाल एकेडमी के नेपाल के पोखरा मे आयोजित होने वाले इंटरनेशनल वेटर्नल फुटबाल चौंपियनशिप मे शामिल होने वाले 24 ऑफिसियल और खिलाडी टीम का फ्लेग ऑफ किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फुटबॉल राज्य का प्रमुख खेल है। हमारे खिलाडी अपनी प्रतिभा के बल पर विभिन्न खेलों में राज्य का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिये संकल्पित है।

इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ हेड कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत, सुनील शर्मा, शरद अग्रवाल, आर्मी कैप्टन धीरज थापा, विमल सिंह रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, कोच सत्य प्रकाश जोशी आदि उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications