Uttarakhand News: सीएम धामी ने माधवी राजे सिंधिया के निधन पर जताया दुख, श्रद्धांजलि देते हुए कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया के निधन पर दुख जताते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि !'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। अब सीएम धामी हरियाणा में पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया के निधन पर दुख जताते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications