Uttarakhand News: सीएम धामी ने रानीखेत में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड़ शो, कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा-पित्तौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के रानीखेत में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में रोड़ शो कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'रानीखेत, अल्मोड़ा में आयोजित भव्य रोड शो में सम्मिलित हो कर देवतुल्य जनता से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों द्वारा मिले आशीर्वाद एवं समर्थन से अभिभूत हूँ।'

cm dhami

उन्होंने आगे लिखा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों पर बड़ी संख्या में जनता का विश्वासरूपी मत हमें मिलने जा रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पांच की पाँचों सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से भाजपा ने अजय टम्टा को प्रत्याशी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अप्रैल को रुद्रपुर में चुनावी रैली करेंगे। पार्टी ने पीएम मोदी की जनसभा के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीखेत में रोड़ शो कर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+