Uttarakhand News: सीएम धामी सालावाला में भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय के कार्यक्रम में हुए शामिल, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सालावाला में भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुए है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय सालावाला (देहरादून) में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में उपस्थित पूर्व सैनिकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। उत्तराखंड आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय में बसता है। यही वजह है कि 10 वर्षों में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से विकास की ये अनवरत यात्रा प्रधानमंत्री जी के तीसरे कार्यकाल में और तेजी से आगे बढ़ेगी। आप सभी 19 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में मतदान कर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।'

आपको बता दे कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सालावाला में भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications