Uttarakhand News: सीएम धामी ने रोहतक में जनसभा को किया संबोधित, भाजपा को प्रचंड जीत के लिए की अपील
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोहतक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'रोहतक लोकसभा से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को पुनः प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। जनसभा में बड़ी संख्या में आए युवाओं, मातृशक्ति एवं बुजुर्गों द्वारा मिले असीम प्रेम एवं स्नेह से अभिभूत हूँ।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। अब सीएम धामी हरियाणा में पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोहतक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications