Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, जीत की दी बधाई
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष और गीतकार प्रसून जोशी ने मुलाकात की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली में भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की प्रचण्ड विजय पर बधाई दी। इस दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति और राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित फीचर फिल्म के निर्माण पर भी विस्तृत चर्चा हुई।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है। जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है। दिल्ली में शुक्रवार को एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार बनाने ने सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। एनडीए ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। पीएम मोदी 9 मई को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम धामी अभी दिल्ली में हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष और गीतकार प्रसून जोशी ने मुलाकात की है।












Click it and Unblock the Notifications