Uttarakhand news: दिवाली से पहले दो लाख कर्मचारियों को धामी सरकार देगी बड़ा तोहफा, जानिए क्या
उत्तराखंड के लगभग दो लाख कर्मचारियों को धामी सरकार दिवाली का बड़ा तोहफा देने जा रही है। दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस के साथ ही महंगाई भत्ता (डीए) का तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों की भांति प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।
दीपावली को लेकर अभी से सभी लोग तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच सबसे ज्यादा दीपावली का बेसब्री से इंतजार प्रदेश के कर्मचारियों को भी है। कर्मचारियों को बोनस व डीए के आदेश का इंतजार है। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को दीपावली से पहले खुशखबरी दे सकती है।

प्रदेश सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व महंगाई भत्ता का तोहफा दे सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही सरकार इसका एलान कर सकती है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने का निर्णय लिया है, जिसमें एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित कर 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत किया गया।
प्रदेश सरकार भी दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व डीए जारी कर सकती है। राज्य सरकार लगभग दो लाख कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ते (डीए) का तोहफा देने जा रही है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह, राज्य के कर्मचारियों के डीए में भी तीन प्रतिशत की वृद्धि होगी। 4800 ग्रेड वेतन तक के कर्मचारियों को 6908 रुपये का बोनस मिलेगा।
वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेज दिया है। मुख्यमंत्री के मंजूरी के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। डीए में वृद्धि चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। सबसे पहले यह लाभ सातवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों को मिल सकेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग की है। उधर शासन स्तर पर इसकी कवायद शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications