Uttarakhand Mission 2027 मिशन चुनाव और हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा संगठन की खास प्लानिंग, बड़े बदलाव के संकेत
Uttarakhand Mission 2027 उत्तराखंड में भाजपा हैट्रिक लगाने और मिशन 2027 को लेकर प्लानिंग में जुट गई है। इसके लिए भाजपा संगठन बड़े स्तर पर बदलाव कर सकता है। सूत्रों की मानें तो भाजपा संगठन साफ सुथरी छवि और लोकप्रिय चेहरो को आगे बढाएगाी। खासकर बीते दिनों से जिस तरह से प्रदेश का माहौल बदला है।
उसके बाद से पार्टी संगठन नए बदलाव को लेकर तैयारी में जुटी है। राष्ट्रीय स्तर पर नए कार्यकारी अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद प्रदेश भाजपा में होमवर्क शुरू हो गया है। पार्टी पहले संगठन में ऐसे चेहरों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है जो कि साफ-सुथरी छवि और लोकप्रिय चेहरों में गिने जाते हैं।

विवादित और दाग वाले नेताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है। जिन पर किसी न किसी तरह से पार्टी को नुकसान हो सकता है। प्रदेश में 9 साल से भाजपा सत्ता में है। अबकी बार तीसरी बार के लिए भाजपा चुनाव मैदान में जा रही है। सरकार को लेकर लोगों में अब तक फीडबैक मिला जुला है। बड़े नेताओं की छवि पर ही विपक्ष भी हमला कर रहा है।
पिछले लंबे समय से पार्टी के कई नेता विपक्ष और संगठनों के निशाने पर हैं। जिनके साथ कोई न कोई विवाद जुड़ा हुआ है। ऐसे में चुनावी साल में भाजपा ऐसे चेहरों से किनारा कर सकती है। जिनके लिए पब्लिक की धारणा भी अच्छी नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दोबारा संगठन की कमान सौंपने के बाद सभी सात मोर्चों के अध्यक्ष और पूरी टीम का ऐलान होते ही सभी अपने अपने काम में जुट गई है।
हाईकमान की ओर से भी साफ निर्देश मिल चुके हैं कि चुनाव के दौरान विवादित चेहरे सामने न आऐं। इससे पार्टी की छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही केंद्र की तरह प्रदेश में भी युवा चेहरों को तरजीह दी जाएगी। जो कि चुनाव के दौरान भी साफ नजर आ सकता है। ऐसे में भाजपा संगठन के अंदर अभी से इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि इस नए समीकरण में कौन फिट बैठेगा और कौन रेस से बाहर हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications