Uttarakhand Mausam क्या नए साल पर उत्तराखंड में है बारिश और बर्फबारी के आसार, जानिए मौसम विभाग का अपडेट
Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में नए साल के जश्न के साथ बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके साथ ही 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। जिससे पर्यटकों और कारोबारियों को न्यू ईयर पर बर्फ का दीदार हो सकता है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से सभी की उत्सकुता बढ़ गई है।

उत्तराखंड में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने साल की विदाई पर राज्य के कुछ पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया की 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है।
इन पांच पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही बर्फबारी के आसार हैं। वही 30 दिसंबर के अलावा 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को भी पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में उत्तराखंड के अधिक ऊंचाई वाले कुछ पर्यटक स्थलों पर थर्टी फर्स्ट और नए साल पर पर्यटकों को बर्फ का आनंद लेने का मौका मिल सकता है।
जिससे लोगों में उत्सकुता बढ़ गई है। नए साल के जश्न के लिए उत्तराखंड में पूरा मौसम बदल गया है। पर्यटकों की भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। अब सबको नए साल पर बारिश और बर्फबारी का इंतजार है। ऐसे में सबकी निगाहें मौसम विभाग की तरफ भी है।
अब मौसम विभाग ने नए साल पर बर्फबारी के आसार जताए हैंं। इससे पर्यटकों को न्यू ईयर पर उत्तराखंड आकर बर्फबारी की हसरत पूरी हो सकती है। उत्तराखंड में पर्यटक मसूरी, नैनीताल, औली समेत पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए ही आते हैं। हर्षिल, औली समेत पर्यटक स्थलों पर बीते दिनों बर्फबारी हो चुकी है। लेकिन थर्टी फर्स्ट के लिए बर्फ देखने का सबको बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications