Uttarakhand lok sabha election 2024: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 55 प्रत्याशी,83 लाख 37 हजार 914 मतदाता

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनका 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता किस्मत का फैसला करेंगे। उत्तराखंड की पांच लोकसभा निर्वाचन सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिसमें टिहरी सीट पर 11, पौड़ी गढ़वाल पर 13, अल्मोड़ा में 7, नैनीताल में 10 और हरिद्वार में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

Uttarakhand lok sabha election 2024 55 candidates 83 lakh 37 thousand 914 voters five Lok Sabha seats Uttarakhand

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में सभी 5 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। पूरे प्रदेश की पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने अपना नामांकन वापस लिया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एग्जिट पोल के निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल 2024 के सुबह 7 बजे से लेकर 1 जून 2024, 6:30 बजे सायं तक एग्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण करने पर प्रतिबंध होगा।

इन प्रतिबंधों का सभी मीडिया हाउस को पालन सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही, मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से ओपिनियन पोल करना और उसके निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना भी पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। प्रदेश में इस बार 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उत्तराखंड की पांच में से हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता हैं। इसमें सबसे ज्यादा 20 लाख 35 हजार 726 मतदाता हैं, जिनमें 9,64,739 महिला, 10,70,828 पुरुष और 159 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट है, जिसमें कुल 20,15,809 मतदाता हैं, जिनमें 9,68,636 महिला, 10,47,118 पुरुष व 55 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। तीसरे स्थान पर टिहरी लोकसभा सीट है, जिसमें कुल 15,77,664 मतदाता हैं। इनमें से 7,61,783 महिला, 8,15,819 पुरुष व 62 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

चौथे स्थान पर गढ़वाल लोकसभा सीट हैं, जहां 13,69,388 मतदाता हैं। इनमें 6,69,964 महिला, 6,99,408 पुरुष व 16 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। पांचवें स्थान पर अल्मोड़ा सीट है, जहां 13,39,327 मतदाता हैं। इनमें 6,54,916 महिला, 6,84,406 पुरुष और पांच ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+