उत्तराखंड के इस गांव में होती है नशामुक्त होली, शराब पीकर होली मनाई तो मिलेगी ये सजा, जानिए अनोखी परंपरा
UTTARAKHAND HOLI होली का पर्व आते ही रंग, होल्यार, उमंग और मस्ती का माहौल हर तरफ नजर आता है। खासकर पहाड़ों में होली एक महिनें तक मनाई जाती है। साल भर लोग होली का ब्रेसब्री से इंतजार करते हैं। गुजिया से लेकर कई तरह के पकवानों को भी लोग जमकर एंजॉय करते हैं।
पारंपरिक होली संगीत की धुनों पर थिरकते लोग और अपने पुराने गीतों को गुनगुनाने का भी खास अंदाज होता है। लेकिन धीरे धीरे होली का रंग फीका होता जा रहा है। नशे ने त्योहारों को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। शराब से लेकर दूसरे तरह के नशे के सेवन से त्योहार का स्वरुप बदलने लगा है।

उत्तराखंड में एक ऐसा गांव है जहां पहले से ही नशामुक्त होली खेलने की परंपरा है। उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकासखंड में एक गांव पूरे देश के लिए मिसाल बना हुआ है। द्वाराहाट का मल्याल गांव कई वर्षों से इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। होली पर यहां जमकर रंग, गुलाल उड़ता है। हर प्रकार की मस्ती होती है। लेकिन इस अवसर पर शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं किया जाता है। यहां की होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि अनुशासन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक भी बन चुकी है।
इस गांव में पिछले दो दशकों से अधिक समय से होली को लेकर एक अनोखा नियम बना हुआ है। गांव में एकादशी से होली के अंतिम दिन तक शराब, बीड़ी और किसी भी प्रकार के अन्य नशे पर पूरी तरह से प्रतिबंध होता है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो दशक पहले गांव में होली के अवसर पर नशे के चलते झगड़े, गाली-गलौज और हुड़दंग की घटनाएं आम थीं। नशे से गांव का माहौल बिगड़ रहा था।
ग्रामीणों ने एक आम सभा बुलाई। उस सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली के दौरान गांव में हर तरह के नशे पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि अगर कोई व्यक्ति नशे की स्थिति में पाया जाता है तो उसके परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया जाएगा।
इसके बावजूद अगर वह नहीं मानता है तो नशा उतरने तक गांव की गौशाला में बंद कर दिया जाएगा। इसका असर भी देखने को मिला। होली पर हुड़दंग करने वालों का सामाजिक बहिष्कार होने लगा और आज द्वाराहाट का मल्याल गांव अपनी नशा मुक्त होली के कारण मिसाल बन चुका है।
यहां एकादशी से होली की शुरुआत होती है, जिस दिन पधान के घर चीर बंधन की परंपरा निभाई जाती है। इस दौरान हर घर से अबीर, गुलाल, रोली, अक्षत, फूल, बताशे और लाल-पीले वस्त्र लाए जाते हैं। गणेश पूजा के साथ होलिका को देवी का प्रतीक मानकर जागृत किया जाता है।
एकादशी की शाम को ही कालिका और भूमिया मंदिर में सभी इकट्ठा होते हैं। यहां महिलाएं और पुरुष पारंपरिक रागों में होगी के गीत गाते हैं। हर परिवार से गुड़ और दक्षिणा भी चढ़ाई जाती है, जिससे प्रसाद के रूप में हलवा तैयार होता है। पधान के घर पर चीर बंधन के बाद गांव के होल्यार गांव के हर घर तक जाते हैं। पारंपरिक होली गीतों और आशीर्वाद के साथ त्योहार मनाया जाता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications