Global Investors Summit 2023: 1500 महिला कार्यकर्ता करेंगी पीएम मोदी पर पुष्पवर्षा, ये है तैयारियां
Uttarakhand Global Investors Summit 2023: उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को लेकर धामी सरकार और प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे।

जिसको देखते हुए संगठन भी इसे भव्य रुप देने में जुटा हुआ है। विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा इस कार्यक्रम को भव्य रुप देने की प्लानिंग में जुटी है। इसके लिए मोदी और शाह का जोरदार स्वागत होगा। 8 को उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी व 9 को समापन सत्र में अमित शाह पहुंचेंगे।
BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इन्वेस्टर समिट और पीएम मोदी के आगमन को लेकर प्रदेश में विकास और रोजगार के स्वर्णिम अवसर लाने वाला बताया। भट्ट ने कहा कि अब तक 2.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश एमओयू हमारी सरकार ने हासिल किए हैं, साथ ही समिट में हजारों उद्योगपति और उनके प्रतिनिधि समिट में पहुंचने वाले हैं।
भट्ट ने कहा कि मोदी का निवेशकों में सम्मान और देवभूमि की जनता के प्रति उनका लगाव इस आयोजन को शत प्रतिशत सफल और भव्यतम बनाने जा रहा है। यह निवेश राज्य में विकास की नई इबारत लिखेगा और युवाओं के लिए रोजगार के रिकॉर्ड अवसर सृजित करेगा। अब तक हुए एमओयू से स्पष्ट होता है कि पर्वतीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश होगा जिससे वहां से पलायन की समस्या निर्णायक रूप से समाप्त होगी।
भट्ट ने पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियों को लेकर जानकारी दी कि मोदी जी का स्वागत 1500 महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा के साथ पार्टी के सभी विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर उनके पहुंचने पर किया जाएगा। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को लोक कलाकारों के माध्यम से उनके स्वागत में प्रस्तुत किया जाएगा। उनके आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 1.4 करोड़ उत्तराखंडवासियों में उत्साह का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications