Global Investor Summit 2023: पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, 44 हजार करोड़ की होगी प्रोजेक्ट्स ग्राउंडिग

PM Modi Inaugurate Global Inversor Summit उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ कर दिया है। पीएम मोदी 44 हज़ार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंडिंग का शुभारंभ कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी का देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पूरे रास्ते में मोदी का पुष्प वर्षा के जरिए स्वागत किया। पीएम मोदी ने सभी का अभिवादन किया। इस दौरान पीएम मोदी के स्वागत में स्थानीय वाद्य यंत्र और परंपरा के साथ किया गया।

Uttarakhand Global Investor Summit 2023 PM Modi Inaugurate GIS Today in Dehradun CM Dhami News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के उद्घाटन सत्र के दौरान 44 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स ग्राउंडिंग का शुभारंभ करेंगे। जिसमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़े 16 प्रोजेक्ट शामिल है।
कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत, केंद्रीय मंत्री, प्रमुख उद्योगपतियों समेत विशिष्ट अतिथि शिरकत कर रहे हैं।

"उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023" का आयोजन 8 और 9 दिसंबर को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून में किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी ​ने शिरकत की जबकि समापन सत्र में कल गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

उत्तराखंड सरकार द्वारा इस बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम "पीस टू प्रोस्पेरिटी" को रखा गया है। प्रदेश सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसमें निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त उद्योग समूहों के साथ एमओयू साइन किए जाने का कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निवेश के माध्यम से राज्य में रोजगार सृजन एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+