Global Investor Summit 2023 में पीएम मोदी ने दिया वेडिंग मंत्र,जानिए कैसे खड़ा हो सकता है बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर

Global Investor Summit 2023 PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रुप में विकसित करने के लिए युवाओं और निवेशकों को यहां आने और शादी करने का सुझाव दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 5 साल में आपके परिवार की कम से कम अगर एक भी डेस्टिनेशन शादी उत्तराखंड में हो तो 1 साल में 5 हजार शादी यहां हो सकती है। जिससे यहां नया इंन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो जाएगा। मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया तरह वेडिंग इन इंडिया मूवमेंट चलना चाहिए।

Uttarakhand Global Investor Summit 2023 PM Modi gave wedding mantra know how infrastructure built

उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन का इंन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए पीएम मोदी ने एक नई पहल की है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा यहां कहा जाता है कि शादी जोड़े ईश्वर तय करता है। मोदी ने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं। जोड़े जब ईश्वर तय करता है, तो जोड़ा ईश्वर के चरणों में आने के बजाय विदेश में शादी क्यों कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने ऐसे सभी लोगों को उत्तराखंड में कम से कम एक परिवार की शादी करने का सुझाव दिया। पीएम ने ऐसे धन्ना सेठों को भी तंज कसा, जो कि विदेश में जाकर शादी कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि ये ट्रेंड अब ज्यादा चल रहा है।

उत्तराखंड में आज से दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ हो गया है। पीएम मोदी ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि यहां आकर मन धन्य हो जाता है। कुछ वर्ष पहले जब मैं बाबा केदार के दर्शन को निकला था तो अचानक मेरे मुंह से निकला था कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है। मुझे खुशी है कि उस कथन को मैं लगातार पूरा होते देख रहा हूं।

मोदी ने आगे कहा कि आप सभी को भी उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़ने का बड़ा अवसर मिल रहा है। बीते दिनों टनल से सुरक्षित निकालने के सफल अभियान पर आप सभी का अभिनंदन करता हूं। बोले कि मैंने उत्तराखंड की भावनाओं और संभावनाओं की निकट से देखा है।

उन्होंने गीत...जहां अंजुली में गंगाजल हो, जहां हर एक मन बस निश्चल हो, जहां नारी में सच्चा बल हो उस देवभूमि का आशीर्वाद लिए मैं चलता जाता हूँ..है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा मैं तुमको शीश नवाता हूं...के माध्यम से उत्तराखंड के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। पीएम ने निवेशकों को उत्तराखंड में आकर निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+