Uttarakhand Earthquake उत्तरकाशी में 24 घंटे में चार बार डोली धरती,1991 के विनाशकारी भूकंप की यादें हुई ताजा

Uttarakhand Earthquake news: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीते दो दिनों में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज यानि शनिवार तड़के 5:48 पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। जिसके बाद एक बार फिर लोग दहशत में हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को भी उत्‍तरकाशी में भूकंप के तीन झटके आए थे।।

भूकंप के इन झटकों ने लोगों के जेहन में वर्ष 1991 में आए विनाशकारी भूकंप की कड़वी यादें ताजा कर दी हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 रही थी। 1991 में उत्तरकाशी में विनाशकारी भूकंप ने काफी नुकसान पहुंचाया था। उत्तरकाशी, भूकंप के लिहाज़ से अति संवेदनशील ज़िला है. यह भूकंप के ज़ोन पांच में आता हैं। यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।

Uttarakhand Earthquake Earth shook four times 24 hours in Uttarkashi memories of devastating 1991 refreshed

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय समेत मनेरी, भटवाड़ी व डुंडा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भूकंप के तीन झटकों से लोग दहशत में आए हैं। भूकंप का पहला झटका 7:41 बजे, दूसरा 8:19 और तीसरा 10:59 बजे पर महसूस किया गया, पहले दो झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 2.7 और 3.5 थी, जिनका केंद्र भी उत्तरकाशी जनपद में ही स्थित था।

जबकि तीसरा भूकंप की बहुत हल्का होने से इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर दर्ज नहीं हो पायी। लेकिन झटके लोगों ने महसूस किए और घरों से बाहर भी निकले। शुक्रवार को आए भूकंप के तीन झटकों के दौरान वरुणावत पर्वत पर गत वर्ष अगस्त माह में सक्रिय हुए भूस्खलन जोन से भी पत्थर गिरे। सुरक्षा की दृष्टि से आपदा प्रबंधन विभाग ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग ने भूस्खलन से इंकार किया है।

इसी बीच 7 बजकर 41 बजे भूकंप का पहला झटका आया, जिसका केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे तहसील भटवाड़ी के ग्राम तिलोथ के वन क्षेत्र में था। दूसरा झटका करीब आधा घंटे बाद 8 बजकर 19 बजे महसूस किया गया, जिसका केंद्र भी जमीन से 5 किमी नीचे तहसील भटवाड़ी के दयारा बुग्याल के वन क्षेत्र में था। यह झटका इतना तेज था कि लोग दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद तीसरा भूंकप का झटका ढाई घंटे बाद 10 बजकर 59 मिनट पर महसूस किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+