Uttarakhand Weather: एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कब तक, किन जिलों में कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है। आज यानि गुरुवार 28 अगस्त को तीन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शुक्रवार 29 अगस्त को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
31 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रह सकता है। देहरादून की बात करें तो सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। हल्की से मध्यम बारिश का क्रम जारी रह सकता है। शुक्रवार को देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

उत्तराखंड में आज गुरुवार को बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए चमोली में आज स्कूलों को बंद रखा गया है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश की तीव्र दौर होने की संभावना है।
देहरादून में बीते कुछ दिनों से तेज बारिश का क्रम टूटा हुआ है। जिससे उमस बढ़ी हुई है। शुक्रवार को देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 29 अगस्त को देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी में कहीं-कहीं बाहरी बारिश के अति तीव्र दौर होने की संभावना है। अन्य जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकते और बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली आदि जिले पहले से ही आपदा की मार झेल रहे हैं।
हरसिल घाटी और स्यानाचट्टी में झील प्रशासन के लिए अब भी चुनौती बनी हुई है। जिसके मुहाने को खोलने का प्रयास जारी है। नेशनल हाईवे भी भूस्खलन से बाधित हो रहे हैं। जिससे मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिलहाल 31 अगस्त तक बारिश से किसी तरह की राहत नहीं मिलने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications