Uttarakhand weather: मानसून की रफ्तार धीमी, इन जिलों में मुश्किलें नहीं हो रही कम, फिर बदलेगा मौसम, जानिए कब

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार भले ही कम हो गई हो,लेकिन लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में किसी तरह की बदलाव की उम्मीद नहीं है। पर्वतीय इलाकों में आज भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। देहरादून में दिन में तेज धूप खिलने से गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। 12 ​सितंबर से फिर मौसम यूटर्न ले सकता है। एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Uttarakhand dehradun weather Monsoon slow problems not reducing district mousham change again know

फिलहाल एक दो दिन से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। देहरादून में भी तेज धूप निकलने के बाद उमस हो रही है। हालांकि शाम को बारिश से फिर तापमान में गिरावट आ गई। आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। अभी एक से दो दिन मौसम का ऐसा ही पैटर्न रहने वाला है।

उधर उत्तरकाशी जिले में लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यमुनोत्री हाईवे 17 दिनों से बंद है, जबकि गंगोत्री मार्ग कल नालूपानी के पास 24 घंटे बाद खुला। जिसके बाद भी लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
नालूपानी के पास बीते सोमवार शाम को गंगोत्री हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और पेड़ व बोल्डर आने के कारण सड़क बंद हो गई थी।

जिसे बीआरओ की टीम ने करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार शाम को आवाजाही के खोल दिया है। हालांकि गंगोत्री हाईवे पर कई जगह डेंजर जोन बने हुए हैं। देहरादून से उत्तरकाशी के लिए लोग डोबारा चांठी-लंबगांव-धौंतरी मोटर मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। यमुनोत्री हाईवे जंगलचट्टी और नारादचट्टी के पास भू धंसाव के चलते हाईवे 17वें दिन भी बंद रहा। जिसके चलते यमुनोत्री धाम की यात्रा अभी तक सुचारू नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग पैदल चलकर ही मुख्यालय पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+