Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्वच्छ भारत मिशन में उत्तराखंड को 6 श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार, स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बेहतर प्रदर्शन

स्वच्छ भारत मिशन,ग्रामीण में उत्तराखंड को 6 श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार

देहरादून, 3 अक्टूबर। अमृत महोत्सव के अवसर स्वच्छ भारत मिशन ,ग्रामीण के तहत उत्तराखंड को 06 श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार मिला है। उत्तराखंड की ओर से स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव और अपर सचिव नितिका खंडेलवाल ने पुरस्कार प्राप्त किए गए। इसके साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में 100 से कम निकाय वाले राज्यों में उत्तराखंड का स्थान टॉप 3 में रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणाम में देहरादून नगर निगम को 69वीं रैंक मिली है। उत्तराखंड में देहरादून नगर निगम टॉप पर है जबकि रूड़की दूसरे और ऋषिकेश तीसरे स्थान पर रहा है।

uttarakhand dehradun Swachh Bharat Mission Gramin first prize categories swachta survechan 2022

देहरादून नगर निगम को 69वीं रैंक
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणाम में देहरादून नगर निगम को 69वीं रैंक मिली। वर्ष 2021 में देहरादून की देशभर में 82वीं रैंक थी। अबकी 13 अंकों की छलांग लगाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के शहरों में नगर निगम प्रथम स्थान पर है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि उनका लक्ष्य अबकी नगर निगम को टॉप 50 में लाना था, लेकिन इसमें चूक गए हैं। अगली बार इसको धरातल पर उतारा जाएगा। देहरादून नगर निगम के नाम एक और उपलब्धि और जुड़ गई है। पूरे हिमालयी राज्यों में केवल दून शहर ही ऐसा है, जो देशभर के गारवेज सिटी शहरों में शामिल हुआ है। देहरादून को इसमें तीन स्टार मिले हैं।

100 से कम निकाय वाले राज्यों में उत्तराखंड का स्थान टॉप 3 में

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में 100 से कम निकाय वाले राज्यों में उत्तराखंड का स्थान टॉप 3 में आने पर शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। उत्तराखंड के 5 शहरों ;हरिद्वार, लंढोर कैंट, डोईवाला,नरेंद्रनगर और रामनगर का भी चयन स्वच्छ भारत मिशन में होने पर सम्मानित किया गया। डॉ अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयनित 4 शहरों का आकलन ओडीएफ गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग, साल भर में किए गए डॉक्यूमेंटेशन, स्वच्छता विशेषज्ञों के आकलन व नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया है। मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम हरिद्वार निकाय का चयन देशभर के करीब 62 गंगा नदी के समीपवर्ती निकायों की सूची में प्रथम स्थान पर किया गया है। बताया कि पूर्व में बनारस को प्रथम स्थान मिला था। मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में देशभर के लगभग 18 और कुछ केंद्र शासित प्रदेश जिनमें 100 से कम निकायों की संख्या है, उनमें उत्तराखंड ने टॉप 3 में जगह बनाई है। मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि कड़े मुकाबले के बीच उत्तराखंड के पांच निकाय अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और चयनित निकायों सहित जनता को बधाई दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+