उत्तराखंड में ठगों के निशाने पर वित्त मंत्री से लेकर सीनियर अफसर, किस तरह चूना लगाने की फिराक में है शातिर ठग
उत्तराखंड: वित्त मंत्री और अफसरों के नाम पर ठगी की कोशिश
देहरादून, 26 अगस्त। उत्तराखंड में वित्त मंत्री से लेकर सीनियर अफसर ठगों के निशाने पर हैं। ठगों ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की डुप्लीकेट आवाज निकाल कर ठगी का प्रयास किया। जबकि व्हाट्सएप पर एसीएस राधा रतूड़ी और पिटकुल के एमडी अनिल कुमार के नाम का इस्तेमाल कर ठगी का प्रयास किया है। बताया गया है कि ठगों ने इन अधिकारियों की फोटो यूज कर कर्मचारियों से पैसे की मांग की। तीनों प्रकरण थाने में दर्ज करा दिए गए हैं। जिनकी जांच शुरू हो गई है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की डुप्लीकेट आवाज निकाल कर पैसे हड़पने की कोशिश
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के नाम से ऋषिकेश में एक साइबर कैफे संचालक को फोन आया।
जिसमें फोन करने वाला व्यक्ति खुद को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पीएसओ बताया। ठग ने संदीप परमार से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फीस के नाम पर 21 हजार 863 रुपए जमा करने को कहा। जिसके बाद वह कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की डुप्लीकेट आवाज निकाल कर संदीप से बात करता है। इस पूरी बातचीत के दौरान ठग व्हाट्सएप चैट के जरिए भी संदीप पर जल्दी पैसा डालने का दबाव बनाते रहते हैं। मामले का खुलासा होते ही वित्त और संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी ताजेन्द्र नेगी की तरफ से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद उनको इस बात की जानकारी मिली थी कि कोई व्यक्ति उनका नाम लेकर और उनके जैसी हुबहू आवाज निकाल कर किसी से पैसे मांग रहा है। उन्होंने अपने ओएसडी को कहकर ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ठग ने मंत्री की बहन की फीस के नाम पर पैसे हड़पने की कोशिश की।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पिटकुल के एमडी के नाम का प्रयोग कर कर्मचारियों से पैसे की मांग
दो अन्य मामलों में उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पिटकुल के एमडी अनिल कुमार के नाम को इस्तेमाल कर ठगी की शिकायत सामने आई है। पटेलनगर थाने में दर्ज मुकदमे में पुलिस को बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने 16 अगस्त को पिटकुल के एमडी अनिल कुमार के नाम का प्रयोग कर कर्मचारियों से पैसे की मांग की। व्हाट्सएप पर उनकी फोटो, नाम, पदनाम इस्तेमाल किया गया है। 15 अगस्त को अपर मुख्य सचिव और पिटकुल की चेयरमैन राधा रतूड़ी के नाम से व्हाट्सएप पर उनकी फोटो लगाकर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों से पैसे की मांग की गई।
-
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications