देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में उतरेंगे सचिन, युवी,लारा जैसे सितारे, मैच के लिए करने होंगे इतने खर्च
देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में उतरेंगे सचिन, युवी, भज्जी, लारा जैसे सितारे, मैच के लिए करने होंगे इतने खर्च
देहरादून, 17 सितंबर। उत्तराखंड के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। क्रिकेट के सितारे देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में हाथ आजमाएंगे। 21 सितंबर से राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। इस दौरान देहरादून में सचिन, युवराज, रैना, रॉस टेलर, शेल वॉटसन, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स जैसे खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान में नजर आएंगे। खास बात ये है कि इन मैचों को मात्र 300 और 500 रूपए खर्च कर लाइव देखा जा सकेगा।

पांच दिन भारत समेत आठ टीमों के बीच टी-20 मुकाबले
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण सीरीज का आगाज उत्तर प्रदेश के कानपुर से बीती 10 सितंबर से हुआ था। देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पांच दिन भारत समेत आठ टीमों के बीच टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। इंडिया लीजेंड्स की टीम सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में दो मुकाबले खेलेगी। 21 सितंबर को ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज लीजेंड्स का सामना रॉस टेलर के न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाफ होगा।

दो मैच इंडिया लीजेंड्स टीम के शामिल
सीरीज की जानकारी देते हुए रीयल होस्ट के संस्थापक संजय सिंह और सीरीज के निदेशक जयदीप ने बताया कि राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडिमय में 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के छह मैच खेले जाने हैं। इनमें दो मैच इंडिया लीजेंड्स टीम के शामिल हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया व बांग्लादेश के लीजेंड्स खेलते नजर आएंगे। इस साल सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम पहली बार खेलेगी।

हर साल भारत की सड़कों पर यूरोपीय देश की जनसंख्या के बराबर लोग हादसों में मारे जाते
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का उद्देश्य देश में सामाजिक बदलाव लाना और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों के दृष्टिकोण को बदलना है। हर साल भारत की सड़कों पर एक यूरोपीय देश की जनसंख्या के बराबर लोग हादसों में मारे जाते हैं। भारत में हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में होती है। दुनिया में हर मिनट सड़क हादसों में सौ लोगों की मौत हो रही है, जिनमें 30 भारतीय हैं। हमारे देश में हर साल लगभग 1. 5 लाख लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं और 4.5 लाख से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं।

रविवार 25 सितंबर को दो मैच
देहरादून में 21 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज के पहले मैच में ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज लीजेंड्स का सामना रॉस टेलर के न्यूजीलैंड लीजेंड्स से होगा। 22 सितंबर को दूसरे मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स का सामना इयान बेल के नेतृत्व वाली इंग्लैंड लीजेंड्स से होगा। 23 सितंबर को तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स शेन वॉटसन की कप्तानी में जोंटी रोड्स की दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स से भिड़ेगी। 24 सितंबर को चौथा मैच न्यूजीलैंड लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होगा। इसके अलावा सुपर रविवार 25 सितंबर को दो मैच होंगे। ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स पहले मैच में वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाफ खेलेगी। जबकि दिन के दूसरे मैच में इंडिया लीजेंड्स का सामना शहादत हुसैन की बांग्लादेश लीजेंड्स से होगा।

इंडिया लीजेंड्स टीम में कप्तान सचिन तेंदुलकर
इंडिया लीजेंड्स टीम में कप्तान सचिन तेंदुलकर,युवराज सिंह, इरफान पठान,यूसुफ पठान, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, सुरेश रैना, मुनाफ पटेल,नमन ओझा, विनय कुमार, राजेश पंवार, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल शर्मा, प्रज्ञान ओझा, अभिमन्यु मिथुन और हरभजन सिंह होंगे।

इंडिया लीजेंड्स के दो मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमत 500 रुपये
उत्तराखंड में आयोजकों की ओर से टिकटों की कीमतों पर कमी की गई है। इंडिया लीजेंड्स के दो मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमत 500 रुपये तय की गई है। जबकि अन्य मैचों के लिए टिकट की कीमत 300 रुपये होगी। इससे पहले इंडिया के मैच के लिए टिकटों की कीमत एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक थी। टिकट बुक माय शो के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। रविवार को होने वाले दोनों मुकाबले एक ही टिकट पर देखे जा सकते हैं।

लाइव टेलीकास्ट टीवी पर भी
जिस दिन एक मैच खेला जाएगा, उस दिन मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन का पहला मुकाबला दोपहर 3: 30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहीट्स और स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं। इन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो टीवी और वूट पर उपलब्ध होगी।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications